शेरकोट - भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जावेद मलिक ने विपक्षी पार्टियों पर लगाए आरोप, कहा विपक्षियों ने मुस्लिमो को डराया - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, दिसंबर 22, 2021

शेरकोट - भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जावेद मलिक ने विपक्षी पार्टियों पर लगाए आरोप, कहा विपक्षियों ने मुस्लिमो को डराया


कल मंगलवार को जिला बिजनौर के शेरकोट में आयोजित भाजपा अल्पसंख्यक समाज सम्मलेन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जावेद मलिक ने विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता की खातिर इन दलों के नेताओ ने मुसलमानों के ईमान को कमजोर किया और अल्लाह से डरने वाली कौम को भाजपा से डराया गया।

शेरकोट के मोहल्ला तराई स्थित एक मैदान में आयोजित अल्पसंख्यक समाज के सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के मुस्लिमों की स्थिति दलितों से भी बद्दतर है। उन्होंने सवाल किया कि मुसलमानों की इस स्थिति के लिए कौन जिम्मेदार है। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के लोगों विशेषकर मुस्लिमों से आह्वान किया कि वे 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट दें।


इस अवसर पर उपस्थित रहे क्षेत्रीय भाजपा विधायक अशोक राणा ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने मुस्लिमों को इस कदर डरा दिया कि यदि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो मुस्लिमों को दिक्कत हो जाएगी, लेकिन भाजपा सरकार में गुंडे मवाली चाहे वे किसी भी धर्म या जाति को हों, उसे जेल में डालने का काम किया। इस अवसर पर भाजपा नेता शरद चन्द्र शर्मा, सरदार देवेंद्र सिंह,मदरसा बोर्ड के सदस्य डॉ इमरान, बिलाल चौधरी, मुजाहिद त्यागी, परवीन सिंह, राजवीर सिंह चौहान, पुनीत वर्मा व शादाब अहमद शाद मंच पर मौजूद रहे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सहित अन्य मेहमानों का टेम्पू स्टेंड पर स्वागत किया गया।

web counter
अभी तक पाठक संख्या