नजीबाबाद - 770 नशीली गोलियों के साथ 2 गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, दिसंबर 22, 2021

नजीबाबाद - 770 नशीली गोलियों के साथ 2 गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल


नजीबाबाद क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वाला गिरोह सक्रिय है। नशीले पदार्थो के कारोबार से जुड़ा ये गिरोह युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाकर उन्हें नशे की दलदल में डाल रहे हैं, और अपनी जेब भी गर्म कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह व प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र गौड़ के निर्देशन में गठित टीम नगर में नशीली गोलियों का अवैध धंधा करने वाले लोगों की धरपकड़ में जुटी है। 


इसी क्रम में पुलिस टीम ने आज बुधवार को दो आरोपितों को 770 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा में मुकदमा दर्ज कर चालान किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक सतेंद्र पूनिया के नेतृत्व में गठित टीम ने मुस्कान फायर हाऊस क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में खड़े दो युवको को टोका। पुलिस को देखकर युवको ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों आरोपितों को पकड़ लिया। आरोपितों की तलाशी लेने पर उनके पास से 770 नशीली गोलियां बरामद हुई। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम मछली बाजार निवासी मजहर पुत्र जफर थाना नजीबाबाद और भगत सिंह कालोनी थाना डालनवाला, जनपद देहरादून उत्तराखंड निवासी इमरान पुत्र शकील अहमद बताया। 


पुलिस दोनों आरोपितों को थाने ले आई और आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा में मुकदमा दर्ज कर चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र गौड़ ने बताया कि गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों का सुसंगत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या