मुरादाबाद - लव जिहाद की शिकार युवती के साथ जांच के बहाने पुलिसकर्मी ने दिया दुष्कर्म को अंजाम - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, दिसंबर 24, 2021

मुरादाबाद - लव जिहाद की शिकार युवती के साथ जांच के बहाने पुलिसकर्मी ने दिया दुष्कर्म को अंजाम

      

मुरादाबाद में लव जिहाद की शिकार एक नर्स के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। दुष्कर्म का आरोपित क्षेत्रीय अभिसूचना इकाई (रीजनल इंटेलिजेंस) में तैनात एक सिपाही है। पीड़िता नर्स ने 2019 में लव जिहाद का मुकदमा दर्ज कराया था। सिपाही इसी मुकदमे में जांच के बहाने नर्स के घर आने- जाने लगा। नर्स का कहना है कि एक दिन सिपाही रात को 10 बजे घर आया। उस समय वो घर पर अकेली थी। उसने दरवाजा खोलने से मना किया तो सिपाही ने जरूरी जांच का हवाला देकर गेट खुलवा लिया। इसके बाद सिपाही ने नर्स को अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। पिस्टल दिखाकर धमकाया कि किसी से शिकायत की तो जान से मार देगा। रातभर सिपाही नर्स के घर पर ही रहा। सुबह रिपोर्ट हाेने के डर से नर्स को शादी कर लेने का झांसा देकर चला गया। इसके बाद आरोपित सालभर तक नर्स के साथ लिव इन में रहा।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुरादाबाद के ग्रामीण क्षेत्र निवासी युवती शहर के एक निजी नर्सिंग होम में नर्स है। वर्ष 2019 में फैजान नाम के मुस्लिम युवक ने ईशान चौधरी बनकर उससे दोस्ती की थी। दोनों रिलेशनशिप में रहने लगे। जब युवती को पता चला कि ईशान चौधरी का असली नाम फैजान है। युवती ने फैजान के खिलाफ डिलारी थाने में लव जिहाद की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फैजान काे पुलिस ने जेल भेज दिया था। इसी केस के सिलसिले में इंटेलिजेंस में तैनात सिपाही राघवेंद्र सिंह ने नर्स के घर आना - जाना शुरू किया था। मुरादाबाद क्षेत्रीय अभिसूचना कार्यालय में तैनात सिपाही राघवेंद्र सिंह मूल रूप से बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में बग्गा कालोनी का रहने वाला है। नर्स ने बताया कि सिपाही राघवेंद्र उन दिनों ठाकुरद्वारा में तैनात था। राघवेंद्र जांच के बहाने मुरादाबाद में सिविल लाइंस क्षेत्र में एक कालोनी स्थित हमारे घर आ जाता था। 22 दिसंबर 2019 को वो रात को 10 बजे हमारे घर आया। मैंने उससे कहा कि आप इतनी रात में क्यों आए हैं, तो उसने कहा कि केस के बारे में कुछ जरूरी बात करनी है। पीड़िता ने बताया कि जांच के बहाने घर में घुसा और रात में मुझे अकेला पाकर मेरे से गलत हरकतें करने लगा। मैंने विरोध किया तो उसने खुद के पुलिस होने की धौंस दी और पिस्टल निकालकर मुझे जान से मारने की धमकी दी। वो रात भर मेरे घर में रहा और उसने जबरदस्ती कई बार मेरे साथ रेप किया। सुबह मैंने जब कहा कि पुलिस में शिकायत करूंगी तो मुझसे कह गया कि अविवाहित हूं मैं तुमसे शादी कर लूंगा।


पीड़िता ने बताया उस रात के बाद राघवेंद्र अक्सर मेरे घर आने लगा। राघवेंद्र ने कहा कि तुम्हारा फैजान वाला केस निपटते ही मैं तुमसे शादी कर लूंगा। वो मेरे परिवार के लोगों से भी मिला और उनसे शादी के लिए मेरा हाथ भी मांगा। इसके बाद उसने सिविल लाइंस एरिया में ही एक मकान लिया और वहां मुझे पत्नी के तौर पर साथ रखने लगा। हम करीब 1 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे।


नर्स ने बताया कि उसने 20 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक इंटेलिजेंस से मिलकर उनसे भी सिपाही की शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह शिकायत लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची। जहां उनकी गैरमौजूदगी में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को उसने शिकायती पत्र देकर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

web counter
अभी तक पाठक संख्या