नूरपुर - मुखबिर की सूचना के आधार पर पेड़ो से लदी पिकअप पकड़ी, 5 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, दिसंबर 24, 2021

नूरपुर - मुखबिर की सूचना के आधार पर पेड़ो से लदी पिकअप पकड़ी, 5 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

newsindia17

आज शुक्रवार को जिला बिजनौर के थाना शिवाला कलां पुलिस ने स्वाॅट टीम की मदद से सागवान के पांच पेड़ों से लदी पिकअप गाड़ी को पकड़ते हुए 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध तमंचे बरामद किए हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 23 दिसंबर को थाना शिवाला कलां क्षेत्र के गाँव रतनगढ़ निवासी अमित कुमार उर्फ आशु त्यागी पुत्र सुरेंद्र नाथ सिंह ने थाने में दी गयी तहरीर में बताया था कि उसके आम के बाग के चारों ओर खड़े सागवान के पांच पेड़ों को 21 दिसंबर की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा काट दिया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए स्वाॅट टीम की मदद से अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी थी। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान बदमाशों ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए मौके से अभियुक्तगणों नसीम पुत्र असलम निवासी मौहल्ला मोमिन नगर थाना कोतवाली देहात, मन्नान पुत्र राशिद,  राशिद पुत्र उमर, एजाज अली पुत्र महबूब अली निवासीगण ग्राम दहीपुर थाना नांगल सोती व रोहित पुत्र राजकुमार निवासी कामगारपुर निवासी थाना मंडावली को 3 अवैध तमंचे .12 बोर, दो अवैध तमंचे .315 बोर व पिकअप गाड़ी यूके08 सीए 5572 व पिकअप गाड़ी पर लदे सागौन के पेड़ व पेड़ काटने के उपकरण बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का एक अन्य साथी वसीम पुत्र यासीन निवासी ग्राम दहीरपुर थाना नांगल सोती मौके का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहा।


पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा, दरोगा दिवाकर उपाध्याय, नरेंद्र सिंह, जोगेंद्र बैंसला, सिपाही नीरज, धर्मेंद्र, विजयपाल जबकि स्वाट टीम से प्रभारी धीरज सिंह सोलंकी, दरोगा जर्रार हुसैन मय टीम के मौजूद रहे। शिवाला कलां पुलिस व स्वाट टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों नसीम पुत्र असलम, रोहित पुत्र राजकुमार, मन्नान राशिद, राशिद पुत्र उमर, एजाज पुत्र महबूब अली के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में क्रमशः छह, दस, दस, ग्यारह, छह मुकदमें दर्ज हैं।
web counter
अभी तक पाठक संख्या