हावड़ा से अमृतसर जा रही पंजाब मेल में सबिता अचर्जी परिवार अमृतसर से हावड़ा के लिए सवार हुई थीं। बी-5 कोच की सीट नंबर 43, 45,46, 48 नंबर सीट आरक्षित थीं। ट्रेन के टिकट हेड निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि रात करीब सवा दो बजे जब वह उन्हें ए-1 कोच में युवक मिला और उसने खुद को रेलवे का गार्ड बताते हुए सीट देने के लिए कहा। सीट खाली नहीं होने के कारण उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद वह बी-5 कोच की ओर चला गया। पांच मिनट बाद ही बी-5 कोच में शोर शराबा होने लगा तो वह वहां पहुंचे। पता चला कि महिला यात्री का पर्स चोरी कर चोर आगे ए-4 कोच की ओर भागा है। इसके बाद यात्रियों की मदद से चोर को बी-4 कोच में पकड़ लिया गया।
इसके बाद तलाशी ली गई तो उसके पास से दस हजार रुपये, कानों के टाप्स और मोबाइल बरामद हुआ, जिस पीड़ित महिला पहचान लिया। चोर करने वाला वही गार्ड निकला, जो उनसे सीट मांग रहा था। उसके पास रेलवे का आइकार्ड भी बरामद हुआ। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। ट्रेन के नजीबाबाद पहुंचने पर कोच में जीआरपी की टीम भी पहुंच गई। पूछताछ के बाद धामपुर स्टेशन पर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गार्ड पहले भी बाइक चोरी की घटना में पकड़ा जा चुका है।
| अभी तक पाठक संख्या |
