बिजनौर - ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाई गयी पंडित मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, दिसंबर 25, 2021

बिजनौर - ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाई गयी पंडित मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

आज दिनांक 25 दिसंबर को ग्राम भोगपुर में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंडित मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये व इनके आदर्शो को अपनाने पर बल दिया।  


इस अवसर पर एक सभा का आयोजन डॉक्टर महानंद शर्मा के आवास पर किया गया। सभा में उपस्थित रहे पंडित बागेश शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने जीवनकाल में देश की प्रगति व समृद्धि के लिए अनवरत प्रयास किये। इस अवसर पर पंडित बागेश शर्मा ने ब्राह्मण समाज को शिक्षित व संगठित होने पर बल दिया। 


सभा की अध्यक्षता पंडित अमर प्रकाश शर्मा नेकी ने की और मुख्य अतिथि पंडित संजय शर्मा एडवोकेट जिलाध्यक्ष बिजनौर और विशिष्ट अतिथि पंडित बागेश शर्मा मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद रहे। सभा में मुख्य वक्ता पंडित विभूति कांत शर्मा नगर अध्यक्ष धामपुर रहे। सभा में श्रवण कुमार शर्मा, जितेंद्र शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष नूरपुर, सुधाकर शर्मा, राजकुमार शर्मा, देवेंद्र कुमार शर्मा, ब्रह्मदत्त शर्मा, महेंद्र शर्मा, परशुराम शर्मा, सार्थक पंडित आदि उपस्थित रहे।सभा का संचालन पंडित कमल कांत शर्मा तहसील अध्यक्ष धामपुर ने किया। इस अवसर पर पंडित महेंद्र शर्मा जी को ब्लॉक अध्यक्ष हल्दौर नियुक्त किया गया। 


web counter
 अभी तक पाठक संख्या