चाँदपुर - थाने से कुछ दूरी पर स्थित मोबाइल शॉप से चोरो ने 30 हजार की नकदी व लाखो के मोबाइल उड़ाए - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, दिसंबर 25, 2021

चाँदपुर - थाने से कुछ दूरी पर स्थित मोबाइल शॉप से चोरो ने 30 हजार की नकदी व लाखो के मोबाइल उड़ाए


गत रात्रि चांदपुर नगर में चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए थाने से कुछ ही दूरी पर मोबाइल की दुकान में रात हाथ साफ कर दिया। दुकान में रखे लाखों रुपए के मोबाइल व गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ली और फरार हो गए। दुकान स्वामी विवेक कुमार जब आज सुबह दुकान पर पहुँचा तो वह हैरान रह गया दुकान का शटर उठा हुआ था।अंदर जाकर देखा तो काफी सारे मोबाइल गायब थे तथा गल्ले मैं रखें ₹30000 रुपए भी गायब थे। दुकान स्वामी विवेक ने पुलिस से शिकायत करते हुए मामले में खुलासे की मांग की है।


पाठको को बताना उचित होगा कि चांदपुर में लगातार चोरी के मामले सामने आ रहे है। चोर पुलिस को चुनौती देकर आसानी से घटना को अंजाम दे देते हैं और फरार हो जाते हैं।  इसी क्रम में  बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने थाने  से कुछ ही दूरी पर स्थित ए टू जेड मोबाइल पॉइंट नामक दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखी 30,000 रुपए की धनराशि सहित लाखों रुपए के मोबाइल चुरा लिए। घटना को अंजाम देकर चोर फरार हो गए। मोबाइल की दुकान में हुई चोरी से आसपास के दुकानदारों में आक्रोश फैला हुआ है। 


आसपास के दुकानदारों व व्यापारियों ने एकजुट होकर पुलिस से मामले में खुलासे की मांग की है। मोबाइल दुकान स्वामी विवेक ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर चोरी का खुलासा किये जाने की मांग की है। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या