हसनपुर - प्लॉटिंग कर रहे दबंगो ने काट डाले सड़क किनारे लगे सरकारी पेड़, सूचना पर पहुँचे वन दारोगा को पीटा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, दिसंबर 27, 2021

हसनपुर - प्लॉटिंग कर रहे दबंगो ने काट डाले सड़क किनारे लगे सरकारी पेड़, सूचना पर पहुँचे वन दारोगा को पीटा

newsindia17

कल रविवार की शाम जनपद अमरोहा के हसनपुर में प्लाटिंग कर रहे दबंगो ने पेड़ काटने की सूचना पर पहुंचे वन दारोगा समेत पूरी टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना से क्षेत्र में हंगामा हो गया। वन कर्मियों ने कोतवाली में पहुंचकर खुद को बचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद अमरोहा की तहसील हसनपुर में अमरोहा मार्ग पर प्लॉटिंग की जा रही है। वन दारोगा पलटराम का आरोप है कि प्लाटिंग कर रहे लोगों द्वारा सड़क किनारे लगे पेड़ों को काटने की सूचना मिली थी। रविवार शाम को वह वन कर्मी चरन सिंह के साथ मौके पर पहुँचे थे। इसी दौरान कुछ लोग वहाँ आए और उनकी पिटाई करने लगे। आरोप है कि आरोपितों ने जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। वन दारोगा किसी तरह बचकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस को मामले की तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


पाठको को बताना उचित होगा कि क्षेत्र के करनपुर माफी में तहसील का निर्माण होने के चलते सड़क किनारे प्लाटिंग की जा रही है। भूमाफिया सड़क किनारे खडे़ सरकारी पेड़ों पर भी नजर लगाए हुए है। इससे पूर्व भी हसनपुर क्षेत्र में कई बार हरे-भरे आम के बागों पर कुल्हा़ड़ी चल चुकी है। वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है।


web counter
अभी तक पाठक संख्या