जिला रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आयी है। यहाँ आज शनिवार की शाम हुई एक सड़क दुर्घटना मे 20 वर्षीय नवविवाहिता की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही दुर्घटना में शामिल रहे कैंटर को कब्जे मे ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र गाँव भोट बक्कल निवासी पवन शर्मा उर्फ़ छोटू की शादी गत 8 माह पूर्व ही खुशबु आयु 20 वर्ष निवासी टांडा के साथ हुई थी। बताया गया कि आज शनिवार की शाम पवन शर्मा पत्नी खुशबू को लेकर बाइक द्वारा अपनी ससुराल टांडा जा रहे थे। इसी दौरान शाम लगभग साढ़े 6 बजे मुरसैना स्थित स्वार रोड पर स्थित संकल्प स्कूल के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ये टक्कर इतनी भीषण थी कि खुशबू सड़क पर आ गिरी और मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि पवन और खुशबू की शादी महज आठ महीने पहले हुई थी। इस हादसे ने एक खुशहाल परिवार की खुशियां छीन लीं।
हादसे की सूचना मिलते ही अजीमनगर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल पवन शर्मा को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

