अफजलगढ़ - पुलिसकर्मी से राइफल की लूट को अंजाम देने वाला एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, दिसंबर 29, 2021

अफजलगढ़ - पुलिसकर्मी से राइफल की लूट को अंजाम देने वाला एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार


गत रात्रि अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के भूतपुरी तिराहे पर तैनात पुलिसकर्मी से  हुई लूट का पुलिस ने मात्र 19 घंटो में खुलासा कर दिया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने सिपाही से छीनी गयी राइफल भी बरामद कर ली है।काशीपुर निवासी  हैदर और रहमान ने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने रहमान को गिरफ्तार कर राइफल और बाइक बरामद कर ली है। वहीं हैदर 20 कारतूस से भरी मैगजीन लेकर अभी भी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी पुलिस लगातार दबिश दे रही है।  बताया गया की इन बदमाशों पर उत्तराखंड में कई अपराधिक मामले दर्ज है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार शाम अफजलगढ़ पुलिस, स्वाट टीम और काशीपुर पुलिस ने बदमाश रहमान पुत्र जीशान निवासी मोहल्ला अलीखां कस्बा थाना काशीपुर को दबोच लिया। गिरफ्तारबदमाश की निशानदेही पर राइफल बरामद की गई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक को भी बरामद कर लिया गया है। बदमाश का दूसरा साथी हैदर पुत्र सरताज निवासी विजयनगर काशीपुर उत्तराखंड अभी फरार है। हैदर बीस कारतूस से भरी हुई मैगजीन लेकर फरार चल रहा है। जिसे पकड़ने के लिए उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है। दोनों ही बदमाशों पर उत्तराखंड में पहले से ही चोरी और लूट के कई केस दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस की टीमें पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।  वारदात के खुलासे को लेकर को लेकर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने नेशनल हाईवे पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाल लिए थे। शुरुआती जांच में बदमाशों के स्थानीय होना माना जा रहा था लेकिन, बाद में उत्तराखंड के होने की पुष्टि हुई।


बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान इस्तेमाल की गयी बदमाशों की बाइक पर जो नंबर प्लेट लगी थी, वह फर्जी थी। उक्त बाइक के नंबर की पड़ताल की गई तो वह कार की निकली। ऐसे में पुलिस के लिए और भी चुनौती खड़ी हो गई थी। पुलिस नंबर प्लेट की जांच भी कर रही है। एसपी सिटी डॉ.प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी निशानदेही पर राइफल भी बरामद हो गई है। दूसरे बदमाश की तलाश जारी है। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या