उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर से कानून व्यवस्था बनाने मे जुटे पुलिसकर्मियो की सुरक्षा को चुनौती देने वाला एक मामला प्रकाश मे आया है। यहाँ सोमवार की देर रात यातायात व्यवस्था संभाल रहे एक सिपाही पर दो युवको ने हमला कर दिया। इस हमले मे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले मे त्वरित कार्रवाई करते हुए आज मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम दूसरे आरोपी की तलाश मे लगातार दबिश दे रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस मे तैनात कांस्टेबल सौरभ कुमार, निवासी बुलंदशहर कल सोमवार की रात बिजनौर नगर के चाँदपुर चुंगी तिराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि शराब के नशे मे धुत्त बाइक सवार कुछ युवक सड़क पर हंगामा कर रहे है। सौरभ कुमार ने उन युवको को हंगामा करने से रोका और जाने को कहा। इस पर युवक भड़क उठे और सिपाही पर हमला कर दिया। इस हमले मे सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण सौरभ कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद रहे स्थानीय लोगो व अन्य पुलिसकर्मियो घायल सिपाही को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपियो की तलाश शुरू कर दी। इस तलाश के दौरान पुलिस ने एक आरोपी ऋतिक, निवासी गांव पृथ्वी मोलडपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपी का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया है।
सीओ सिटी अभय पांडे ने बताया कि ट्रैफिक कांस्टेबल के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात को ऋतिक और उसके साथी हिमांशु ने अंजाम दिया था। एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

