मुरादाबाद - एसएसपी आवास के पास से सब्जी आढ़ती का अपहरण, स्कूटी में टक्कर मारकर स्कोर्पियो से उठा ले गए - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, दिसंबर 30, 2021

मुरादाबाद - एसएसपी आवास के पास से सब्जी आढ़ती का अपहरण, स्कूटी में टक्कर मारकर स्कोर्पियो से उठा ले गए

newsindia17

आज गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आवास-विकास कालोनी से एक सब्जी आढ़ती को स्कार्पियों सवार चार लोग उठा ले गए। स्कॉर्पियो सवारों ने पहले स्कूटी में टक्कर मारी, इसके बाद स्कार्पियों सवार चारों जबरन आढ़ती को गाड़ी के अंदर डालकर उठा ले गए। इस घटना के बाद व्यापारी की स्कूटी सड़क पर पड़ी रही। सुबह टहलने निकले लोगों ने जब इस मामले को देखकर पुलिस को घटना की सूचना दी। एएसपी सागर जैन के साथ सिविल लाइंस थाना प्रभारी रवीन्द्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि स्कार्पियो सवार लोग कौन थे। फिलहाल परिवार के लोगों ने अपहरण की आशंका व्यक्त की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार फेज-वन निवासी संदीप थरेजा सब्जी आढ़ती हैं। संदीप थरेजा की मझोला मंडी समिति में सब्जी का बड़ा काम है। पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब पौने आठ बजे वह घर से स्कूटी लेकर मंडी समिति के लिए निकले थे। एसएसपी आवास के पीछे पीएमएस स्कूल के पास उनका पीछा कर रही स्कार्पियो ने पहले उनकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मारी। संदीप थरेजा के गिरने के बाद स्कार्पियो सवार उन्हें उठाने के बहाने से नीचे उतरे और सीधे गाड़ी के अंदर डालकर दिल्ली रोड की तरफ भाग गए। सुबह हुई इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हडकंप मच गया। 


मौके पर एएसपी सागर जैन के साथ ही सिविल लाइंस थाना प्रभारी रवीन्द्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। स्कूटी को थाने ले जाने के साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे तो घटना सही पाई गई। एएसपी सागर जैन ने बताया कि एक आढ़ती को स्कार्पियो सवार उठाकर ले गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

web counter
अभी तक पाठक संख्या