अफजलगढ़ - पुलिसकर्मी से मारपीट कर राइफल छीनने वाला दूसरा बदमाश भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, दिसंबर 30, 2021

अफजलगढ़ - पुलिसकर्मी से मारपीट कर राइफल छीनने वाला दूसरा बदमाश भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

पुलिसकर्मी से लूट का आरोपी रहमान व घायल हैदर 
जिला बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के भूतपुरी तिराहे पर तैनात पुलिसकर्मी से इंसास राइफल छीनने वाले दूसरे बदमाश को भी आज गुरुवार देर शाम पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। 


पाठको को बताना उचित होगा कि मंगलवार की रात अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के भूतपुरी तिराहे पर तैनात सिपाही ललित से बाइक सवार दो बदमाशों ने मारपीट के बाद इंसास राइफल छीन ली थी। इस घटना में सिपाही ललित घायल हो गया था। पुलिसकर्मी के साथ हुई इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी थी। इसके बाद पुलिस ने बाइक की पंजीकरण संख्या बताते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु अलर्ट जारी कर दिया था। पुलिस को पता लगा था कि दोनों बदमाश उत्तरांचल के काशीपुर के निवासी है। पुलिस ने इस मामले का मात्र 19 घंटो में खुलासा करते हुए एक बदमाश रहमान पुत्र जीशान को गिरफतार कर लिया था तथा उसकी निशानदेही पर छीनी गयी राइफल भी बरामद कर ली थी। पुलिस दूसरे बदमाश जिसके पास राइफल की मैगजीन भी थी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। आज देर शाम अफजलगढ़ - मीरपुर वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने फरार चल रहे बदमाश हैदर पुत्र सरताज को भी गिरफ्तार कर लिया। 


बताया गया कि गिरफ्तार किये गए बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी है। पुलिस ने घायल हुए बदमाश को उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया है। 


web counter
 अभी तक पाठक संख्या