प्राप्त जानकरी के अनुसार कल गुरुवार की रात लगभग 8 बजे मंडावली थाना क्षेत्र के गाँव शेखुपुरा आलम निवासी तिलकराम सैनी आयु 30 वर्ष कामराजपुर से घर लौट रहा था। इसी दौरान नांगलसोती थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरी के पास नांगल-मंडावली मार्ग पर बदमाशों ने उसके सीने पर तमंचे से गोली मार दी और फरार हो गए। घायल तिलकराम मंडावली थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
मंडावली थाना प्रभारी नरेंद्र गौड़ ने घटना से उच्चाधिकारियों और नांगलसोती थाना प्रभारी को अवगत कराया। जिसके बाद एसपी सिटी प्रवीण रंजन और सीओ गजेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
| अभी तक पाठक संख्या |
