समाजवादी विजय रथ यात्रा का छठवां चरण आज से जौनपुर में - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, दिसंबर 14, 2021

समाजवादी विजय रथ यात्रा का छठवां चरण आज से जौनपुर में

जौनपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार से जौनपुर में पार्टी की विजय रथ यात्रा के छठवें चरण की अगुवाई करेंगे।

सपा की ओर से जारी यात्रा कार्यक्रम के मुताबिक अखिलेश दो दिन तक जौनपुर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सघन दौरें पर रहेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश मंगलवार को सुबह 11 बजे जौनपुर पहुंचेंगे।

जौनपुर जिले में छह स्थानों पर उनकी जनसभायें आयोजित की गयी हैं। ज़िले में विभिन्न स्थानों पर उनके स्वागत कार्यक्रम भी हैं।

अखिलेश मंगलवार को 11:00 बजे जफराबाद विधानसभा के धर्मापुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12:00 बजे जौनपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में कुतुबपुर चौराहे पर उनकी जनसभा प्रस्तावित है। इसके बाद दोपहर ०1:०० बजे अखिलेश गुलालपुर स्थित मल्हनी बाजार में जनसभा को संबोधित करेंगे।
अखिलेश की अगली जनसभा दोपहर 0 3:00 बजे जमुनियां में होगी। इसके बाद जौनपुर में वह पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ बैठकें करेंगे। उनका जौनपुर में ही रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।

अगले दिन 15 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे अखिलेश विजय रथ यात्रा के साथ बदलापुर विधानसभा क्षेत्र जायेंगे। जहां कैडेरेपुर के मैदान में उनकी जनसभा है। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे सुजानगंज और ०1:०० बजे मछली शहर के जमालपुर में स्थित बीएम मेमोरियल स्कूल में जनसभा को संबोधित करेंगे। यात्रा के अंतिम चरण में 0 3:00 बजे मडियाहू स्थित विवेकानंद रामलीला मैदान जनसभा में अखिलेश की जनसभा होगी।