प्रियंका गांधी ने 'गौशालाओं की दुर्दशा’ को लेकर उप्र के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, दिसंबर 13, 2021

प्रियंका गांधी ने 'गौशालाओं की दुर्दशा’ को लेकर उप्र के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा

नयी दिल्ली। काग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश की 'गौशालाओं की दुर्दशा को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा और प्रश्न किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसको लेकर जवाबदेही तय करेंगे?

उन्होंने बांदा में कई गायों को जिदा गाड़े जाने के दावे वाली एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ''योगी आदित्यनाथ जी, आपकी सरकार के प्रशासन ने बांदा में सैकड़ों जिदा गायों को दफना दिया। आपकी सरकार में गौशालाओं में गौ माता क्रूरता व अमानवीयता का शिकार हैं।

काग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने सवाल किया, ''नरेंद्र मोदी जी आज आप उप्र में हैं। क्या आप गौशालाओं की दुर्दशा पर उप्र सरकार से जवाबदेही मांगेंगे?