चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए मतों की गणना जारी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, दिसंबर 27, 2021

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए मतों की गणना जारी

चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना जारी है और परिणाम सोमवार दोपहर तक घोषित होने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने बताया कि नगरपालिका के 35 वार्डों के लिए नौ मतगणना केंद्र बनाए गए हैं और मतगणना सुबह नौ बजे शुरू हुई।
यहां शुक्रवार को हुए चुनाव में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया। वार्डों की संख्या 20 16 में 26 से बढ़कर अब 35 हो गई है।

परंपरागत रूप से, हर पांच साल में होने वाले नगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है, लेकिन आम आदमी पार्टी के आ जाने से इस बार मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

मौजूदा नगर निकाय में भाजपा के पास बहुमत है। पिछले नगरपालिका चुनावों में, भाजपा ने 20 सीटें जीती थी और इसकी भूतपूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के हिस्से एक सीट आई थी। क ांग्रेस के हाथ बस चार सीटें आई थी।

भाजपा ने पिछले पांच वर्षों की अपनी “उपलब्धियों” के सहारे चुनाव लड़ा है जबकि, कांग्रेस और आप ने विकास कार्य करने में कथित तौर पर विफल रहने के लिए भाजपा पर निशाना साधा और स्वच्छ सर्वेक्षण (स्वच्छता के लिए एक रैंकिग) रैंकिग में शहर के नीचे जाने पर उसकी आलोचना की।

दोनों दलों ने भाजपा को दादुमाजरा कूड़ा भंडारण स्थल की समस्या न सुलझाने और सामग्रियों की कीमतें बढ़ने को लेकर भी घेरा है।