एनआरईएल नवीकरणीय ऊर्ज़ा परियोजना के लिए वैश्विक निविदा जारी करेगी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, दिसंबर 30, 2021

एनआरईएल नवीकरणीय ऊर्ज़ा परियोजना के लिए वैश्विक निविदा जारी करेगी

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी लि. की नवीकरणीय ऊर्ज़ा क्षेत्र की इकाई 'एनटीपीसी रिन्यूवेबल एनर्जी लिमिटेड (एनआरईएल) 3 गीगावॉट की नवीकरणीय ऊर्ज़ा परियोजना के लिए फरवरी 20 22 तक वैश्विक निविदा जारी करेगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा को बताया, ''एनआरईएल ने अगले दो महीनों में 3 गीगावॉट की नवीकरण ऊर्ज़ा परियोजना के प्रस्ताव के अनुरोध (आरएफपी) के लिए वैश्विक निविदा जारी करने का फैसला किया है। परियोजना में करीब 15,000 करोड़ रुपये के निवेश की आवश्यकता होगी।

भारत के 20 22 तक 175 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्ज़ा के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के लिहाज से यह कदम महत्वपूर्ण है।

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) की रिपोर्ट के अनुसार 30 नवंबर 2022 तक भारत की नवीकरण ऊर्ज़ा क्षमता (बड़े जलविद्युत संयंत्रों को छोड़कर) 104 गीगावॉट है।