मोदी ने संसद हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, दिसंबर 13, 2021

मोदी ने संसद हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 200 1 में आज ही के दिन संसद पर हुए हमले में आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए शहीद हुए सुरक्षा कर्मियों को सोमवार को श्रद्धांजलि दी।

हमले में शामिल सभी पांच आतंकवादी मारे गए थे और आठ सुरक्षा कर्मी भी शहीद हो गए थे। हमले में एक माली भी मारा गया था। हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में काफी तनाव उत्पन्न हो गया था।

मोदी ने ट्वीट किया, '' मैं उन सभी सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जो 200 1 में संसद हमले के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हो गए थे। राष्ट्र के लिए उनकी सेवा तथा सर्वोच्च बलिदान हर नागरिक को प्रेरित करता है।