सिगापुर के चांगी हवाई अड्डे पर विदेश ले जाए जा रहे दो शेर पिजड़े से बाहर निकले - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, दिसंबर 13, 2021

सिगापुर के चांगी हवाई अड्डे पर विदेश ले जाए जा रहे दो शेर पिजड़े से बाहर निकले

सिगापुर। सिगापुर के चांगी हवाई अड्डे पर रविवार को उस समय दशहत फैल गयी जब दो शेर अपने पिजड़े से बाहर निकल गए। दोनों को बेहोश करने के लिए ट्रैंक्विलाइजर बंदूक का इस्तेमाल करना पड़ा। मीडिया में आई खबर से यह जानकारी मिली।

'द स्ट्रेट्स टाइम्स की खबर के मुताबिक, शेर फिलहाल यहां मंडाई वन्यजीव समूह की देखरेख में बेहोशी की अवस्था से बाहर आ रहे हैं। इन्हें एक कंटेनर में बंद कर विदेश ले जाया जा रहा था।

खबर के मुताबिक, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि शेरों को किस स्थान से कहां ले जाया जा रहा था लेकिन ये दोनों उन सात शेरों में शामिल हैं जिसे ले जाने की जिम्मेदारी सिगापुर एयरलाइंस (एसआईए) के पास है। ऐसी खबर है कि एक शेर बाहर निकलने पर पिजरे के ऊपर लेट गया था। हालांकि, ये शेर कंटेनर के आसपास लगाए गए जाल के भीतर ही रहे।

एयरलाइन के परिचालन में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हुई। एसआईए ने कहा कि इस घटना की जांच की जा रही है लेकिन तत्काल प्राथमिकता शेरों की 'सलामती है।

मंडाई वन्यजीव समूह के एक प्रवक्ता ने कहा कि शेरों को बेहोश करने की जरूरत थी ताकि उन्हें मंडाई के जानवर पृथकवास केंद्र तक ले जाया जा सके।