रिश्तेदार के बेटे के जन्मदिन की दावत में जा रहे बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। रेलवे लाइन पर शव पड़ा देख लोगो ने जीआरपी को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र स्थित प्रेम वंडरलैंड के पास स्थित रेलवे लाइन पर सुबह लोगो ने एक बुजुर्ग का शव पड़ा देखा। शव मिलने की जानकारी प्राप्त होने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने प्रयास किया। मृतक की पहचान महानगर के मुगलपुरा थाना क्षेत्र के गुनिया निवासी मोहम्मद शमीम के रूप में हुई। बताया गया की शमीम रिश्तेदार के बेटे की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए घर से निकला था और आज उसका शव मिला है। शमीम के परिजन इससे अधिक कुछ नहीं बता सके।
पुलिस ने शमीम के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के उपरांत पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
| अभी तक पाठक संख्या |