गत रात्रि नूरपुर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के भाजपा के संभावित प्रत्याशी जितेंद्र बैस के घर दीवार कूदकर 3 अज्ञात बदमाश घुस आये। जितेंद्र बैस ने उक्त मामले की तहरीर चाँदपुर थाने में देकर कार्रवाई किये जाने की माँग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जाँच करने में जुटी है।
चाँदपुर क्षेत्र के गाँव धुंधली निवासी जितेंद्र बैस आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा के संभावित प्रत्याशी है। आज बुधवार को चाँदपुर थाने में जितेंद्र बैस द्वारा दी गयी तहरीर में कहा गया है कि गत रात्रि उनके घर में 3 अज्ञात बदमाश दीवार फांदकर घुस आये। तहरीर में कहा गया है कि कल मंगलवार की रात लगभग 10:45 बजे 3 अज्ञात बदमाश उनके घर में दीवार कूदकर घुस आये। इन बदमाशों में से एक ने कमरे के गेट को खुलवाने के लिए कुंडी खटखटायी। कुंडी की आवाज पर उनकी माताजी ने बाहर कौन है जानने के लिए खिड़की खोली जिस पर उस बदमाश ने गाली गलौज करते हुए दरवाजा खोलने के लिए कहा। बदमाश द्वारा गाली दिए जाने पर जितेंद्र बैस की माताजी ने दूसरे जालीदार दरवाजे पर जाकर शोर मचाया जिस पर दो अन्य बदमाश सामने आये और भविष्य में देख लेने की धमकी देते हुए भाग गए।
जितेंद्र बैस द्वारा दी गयी तहरीर में कहा गया है कि लगभग 6 माह पूर्व भी दो अज्ञात बदमाश उनके घर में घुस आये थे। बताया गया है कि पहले वाले बदमाशों के हाथ में कोई हथियार था तथा चेहरे भी ढके हुए नहीं थे। तहरीर में कहा गया है कि रात घर में घुसे बदमाशों के चेहरे भी ढके हुए नहीं थे। रात्रि की घटना के सम्बन्ध में डायल 112 पर सूचना दी गयी थी।
जितेंद्र बैस ने बताया कि वे हिन्दू जागरण मंच, मेरठ प्रान्त के महामंत्री रह चुके है और वर्तमान में नूरपुर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के संभवित प्रत्याशी है। जितेंद्र बैस ने कहा कि हिंदुत्व से जुड़े कार्यो में लगे रहने के कारण उनका यदा कदा विधर्मियो, मुस्लिमो व ईसाई मिशनरियों से सामना होता रहता है। जितेंद्र बैस ने तहरीर के माध्यम से अपने परिवार व स्वयं को जान माल का खतरा बताते हुए उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई किये जाने की माँग की है।
| अभी तक पाठक संख्या |