| मृतक ओमपाल का फाइल फोटो |
प्राप्त जानकारी के अनुसार ढकिया चौकी क्षेत्र के गाँव परौता का निवासी ओमपाल आयु 35 वर्ष कल गुरुवार की खेत पर गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। आज शुक्रवार की सुबह ओमपाल का शव परौता-मधुकर मार्ग के किनारे पड़ा मिला। युवक का शव देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुँच गए। शव मिलने की सूचना पर शाहबाद कोतवाली पुलिस भी आ गई। पुलिस के अनुसार शव का मुआयना करने पर लग रहा है कि लाठी-डंडों से पीटकर हत्या की गई है।
शाहबाद कोतवाली प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी ने पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज एक्ट का मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसी मुकदमे में ओमपाल को शुक्रवार को अदालत में आत्मसमर्पण करने जाना था। मृतक ओमपाल के परिजन उसकी पत्नी व ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच कर रही है। समाचार भेजे जाने तक उक्त मामले में तहरीर नहीं दी गयी थी।