पंजाब में एक युवती से निकाह करने के बाद सुहागरात मना कर भागा पति रामपुर में पकड़ा गया। बताया गया की युवती से संबंध बनाने के लिए ही युवक ने निकाह किया था। युवक बिना कुछ बताये निकाह के 2 दिन बादवहां से गायब हो गया था। पत्नी 1 महीने तक उसे पंजाब में तलाश करती रही। सुराग मिलने पर पत्नी ने अपनी मां के साथ पति को रामपुर में दबोचा तो हंगामा हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो समझौते के बाद युवक अपनी पत्नी को अपने साथ घर ले गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर के थाना अजीमनगर क्षेत्र के गाँव आलियागंज का निवासी शाहरुख पंजाब के रोपड़ जिले में कारोबार करता था। इस दौरान उसकी मुलाकात जिला रोपड़ अंतर्गत थाना नूरपुर चन्नो बी नामक युवती से हुई। शाहरुख़ व चन्नो बी के बीच रोजाना घंटो तक फोन पर बात होने लगी। युवती से संबंध बनाने के लिए युवक ने उसके साथ पंजाब में ही निकाह कर लिया। सुहागरात के अगले दिन बाद युवक बिना कुछ बताए वहाँ से गायब हो गया और अपना फोन नंबर भी बंद कर लिया। युवक के अचानक गायब होने से युवती के घर सनसनी फैल गई। युवती के परिजन लोकलाज के भय से खामोशी के साथ युवक को 1 महीने तक पंजाब में तलाश करते रहे। युवक की लोकेशन रामपुर की मिलने पर युवती अपनी मां के साथ रामपुर आ गई। मां बेटी ने युवक को मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के पास दबोचा तो हंगामा हो गया। इस दौरान युवक दोनों को धमकाते हुए मौके से फरार हो गया। मालूम करने पर पता लगा कि आरोपी युवक आलियागंज गांव का निवासी है।
खौद पुलिस चौकी पहुँची मां बेटी ने पूरा मामला चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार को बताया। पुलिस ने युवक पर दबाव बनाया तो वह खामोशी के साथ अपनी पत्नी को चौकी से बुलाकर घर ले गया। पुलिस की सक्रियता के चलते एक पत्नी को उसका पति मिल गया।
| अभी तक पाठक संख्या |
