चंदौसी - एनकेबीएमजी कॉलेज में आयोजित उपाधि वितरण मेले में 125 छात्राओं को किया गया उपाधि वितरण - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जनवरी 09, 2022

चंदौसी - एनकेबीएमजी कॉलेज में आयोजित उपाधि वितरण मेले में 125 छात्राओं को किया गया उपाधि वितरण


आज रविवार को चंदौसी के एनकेबीएमजी पीजी कालिज में उपाधि वितरण मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विष्णु शंकर अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि लाला राम, सदस्यगण प्रबंध समिति डा0 हरिप्रकाश अग्रवाल, पंकज शर्मा, संगीता भार्गव, देवेन्द्र कुमार मोनू तथा महाविद्यालय की प्राचार्या डा0 अलका रानी अग्रवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डा0 अलका रानी अग्रवाल ने मुख्य अतिथि विष्णु शंकर अग्रवाल व सभी अतिथियों को बैज लगाकर तथा शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उपाधि वितरण कार्यक्रम का संयोजन डा0 नीता गुप्ता ने किया तथा संचालन डा0 शिखा बंसवाल द्वारा किया गया।  

महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सत्र 2016-17, 2017-18 तथा 2018-19 की 125 छात्राओं को उपाधि तथा 28 सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रमाणपत्र व पुरस्कार प्रदान किये गये। इस अवसर और मुख्य अतिथि विष्णु शंकर अग्रवाल ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किये जाने चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथि  लाला राम ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पंकज शर्मा ने छात्राओं को शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्हें उनकी सफलता पर बधाई दी।


कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डा0 अलका रानी अग्रवाल ने छात्राओं को सफलता पाने के लिये ज्ञान अर्जित करने, अपना मूल्यांकन करने तथा दक्षता प्राप्त करने के मूलमंत्र. दिये। उन्होने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में राजेश कुमार का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम में डा0 प्रीति चौधरी, डा0 आरती ओझा, डा0 सपना अग्रवाल, डा0 रेनु गुप्ता, डा0 इमराना, सोनल, रश्मि, प्रिंसी, ललिता, प्रियंका, अलका धीमान, अंजलि मिश्रा, रितु गुप्ता, अंजुलिका तथा समस्त कर्मचारियों का सहयोग रहा।

web counter
अभी तक पाठक संख्या