संभल - पुलिस ने किया अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, मौके से 1 को गिरफ्तार कर जेल भेजा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जनवरी 09, 2022

संभल - पुलिस ने किया अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, मौके से 1 को गिरफ्तार कर जेल भेजा


आज रविवार को संभल पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 7 तमंचे 1 बंदूक के अलावा और कारतूस बरामद किए हैं। अवैध हथियार बनाने के उपकरण और सामग्री भी मौके से पुलिस को मिली है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है


आज रविवार की सुबह नखासा थाना पुलिस को सूचना मिली की रायसत्ती मोहल्ले में असमोली मार्ग पर एक दुकान में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। जिस समय पुलिस ने छापेमारी की उस दौरान असलम निवासी मौहल्ला हातिमसराय दुकान में मौजूद था और हथियार बना रहा था। 


थाना प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि असलम को गिरफ्तार कर मौके से सात बने हुए तमंचे एक बंदूक और कारतूस के अलावा अवैध हथियार बनाने की सामग्री और उपकरण भी बरामद किए। पुलिस बरामद सामग्री और आरोपी को थाने ले आई आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
web counter
अभी तक पाठक संख्या