नहटौर - थाने में तैनात दो महिला कॉन्स्टेबल समेत 5 पुलिसकर्मी मिले कोरोना संक्रमित - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जनवरी 10, 2022

नहटौर - थाने में तैनात दो महिला कॉन्स्टेबल समेत 5 पुलिसकर्मी मिले कोरोना संक्रमित


पिछले कुछ वर्षो में विश्व की आर्थिक व सामाजिक व्यवस्थाओ को बुरी तरह चरमरा देने वाले कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर ने फिर से लोगो को अपनी गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमण विश्व के लिए एक चुनौती बन चुका है और इससे निपटना अब मानव समाज के लिए मुश्किल होता जा रहा है। महानगरों हुआ ये संक्रमण एक बार फिर छोटे नगरों, कस्बो व गाँवों की ओर बढ़ रहा है। 


कोरोना की प्रथम लहर में नहटौर थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक के संक्रमित मिलने पर हड़कंप मच गया था और थाना परिसर को सील कर लम्बे समय तक नगर के हल्दौर चौराहे पर अस्थायी थाना बनाकर कार्य किया गया था। अब एक बार फिर नहटौर थाने में दो महिला कांस्टेबल सहित पांच पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। संक्रमित पाए गए पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य विभाग ने दवाई व किट उपलब्ध कराते हुए होम क्वारन्टीन रहने के निर्देश दिए है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार धामपुर थाने में तैनात एक कांस्टेबल जिसका आवास थाना नहटौर की कॉलोनी में ही है संक्रमित मिला था। उक्त कॉन्स्टेबल के संक्रमित मिलने के बाद थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने भी अपनी जांच कराई थी। एंटीजन जांच के परिणाम आने पर दो महिला कांस्टेबल, एक पीआरडी जवान सहित कुल 5 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। चिकित्साधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित पाए गए पुलिसकर्मियों को दवाई व किट उपलब्ध करा दी है तथा होम क्वारन्टीन रहने के निर्देश दिए गए है।
free counter
अभी तक पाठक संख्या