प्राप्त जानकरी के अनुसार कल रविवार की देर रात राहुल पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम चेहला, थाना क्षेत्र चाँदपुर अपनी बाइक द्वारा नूरपुर से घर वापस जा रहा था। जब वह नूरपुर - चाँदपुर मार्ग पर झंडा चौक स्थित गौरक्षा धाम पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर पहुँचा बाइक एक कार से टकरा गयी। इस दुर्घटना में बाइक सवार राहुल की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक किसान इंटर कॉलेज मंडौरा में अध्यापक के पद पर कार्यरत था। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
दूसरी घटना में नूरपुर - चाँदपुर मार्ग पर दो कारो के बीच हुई भिड़ंत में चाँदपुर निवासी कार सवार अजय भाटिया घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस दुर्घटना में दोनों कारे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। कारो की पंजीकरण संख्या यूके 07 बीबी 7175 व डीएल 1 सीएन 0737 है। गौरक्षा धाम पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायल अजय भाटिया को उपचार हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
| अभी तक पाठक संख्या |
