मुरादाबाद - बैंक से पैसे निकालकर जा रही महिला से बाइक सवार 50 हजार लूटकर हुए फरार, पुलिस तलाश में जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जनवरी 10, 2022

मुरादाबाद - बैंक से पैसे निकालकर जा रही महिला से बाइक सवार 50 हजार लूटकर हुए फरार, पुलिस तलाश में जुटी


आज सोमवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने महानगर के मझोला थाना क्षेत्र में  बैंक से पैसे निकालकर जा रही एक महिला से 50 हजार रुपये लूट लिए। महिला की बेटी की शादी 6 फरवरी को होनी है। महिला ने शादी के लिए ही सामान खरीदने के लिए रुपये निकाले थे। दिनदहाड़े हुई इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में जुट गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मझोला थाना क्षेत्र के एकता कॉलोनी निवासी पिंकी पीतल फर्म में नौकरी करती है। पिंकी के पति शिव कुमार की मृत्यु हो चुकी है। पिंकी की बेटी मोनिका की 6 फरवरी को शादी होनी है। महिला बेटी की शादी के लिए सामान खरीदने के लिए मंडी समिति के पास स्थित पीएनबी की शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर अपने घर लौट रही थी। महिला ने बताया कि उसने रुपये एक बैग में रख लिए और पैदल जी मंडी समिति से निकलकर अपने घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आ गए और महिला को धक्का दे दिया। इसके बाद बैग लूट कर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर लोग मौके पर जुट गए। 


सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, इसके बाद बदमाशों की तलाश में जुट गयी। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
web counter
अभी तक पाठक संख्या