जिला अमरोहा के नौगावां सादात के मौहल्ला फखरपुरा निवासी असलम हुसैन की बेटी आशूर फात्मा का निकाह मौहल्ला कटकुई निवासी हुसैन हैदर के साथ बीती 30 जुलाई 2021 को हुआ था। पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर में ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया गया है कि ससुराल में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। दहेज में चार लाख रुपये व कार की मांग की जाती थी। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर मारपीट की गई। बीती 31 अक्तूबर 2021 को ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता मायके आकर रहने लगी।
इस मामले में पीड़िता द्वारा पति हुसैन हैदर, सास महबूब फात्मा व ननदोई मोहम्मद हैदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गयी थी। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र चौहान ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
| अभी तक पाठक संख्या |
