मुरादाबाद - धक्का मुक्की के दौरान बैंक के गार्ड की बन्दूक से चली गोली से 6 घायल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, जनवरी 11, 2022

मुरादाबाद - धक्का मुक्की के दौरान बैंक के गार्ड की बन्दूक से चली गोली से 6 घायल

newsindia17

आज मंगलवार को महानगर के मुगलपुरा थाना क्षेत्र में स्थित एक बैंक में गार्ड की बन्दूक से धक्‍कामुक्‍की के दौरान गोली चल गयी। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बैंक के बाहर कतार में लगे लोग इधर-उधर भागने लगे। गोली चलने की इस घटना में चार युवती और दो मह‍िलाएं घायल हो गयी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने गोली कैसे और क‍िन हालात में चली, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।  


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार दोपहर करीब सवा 12 बजे मुगलपुरा थाना क्षेत्र के गोकुलदास गर्ल्स डिग्री कालेज के पास स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के बाहर महिलाओं की कतार लगी थी। इसी दौरान बैंक के अंदर जाने को लेकर गार्ड से हुई धक्का-मुक्की के दौरान गार्ड की बंदूक नीचे गिर गई, और उससे गोली चल गई। बंदूक से निकली गोली के छर्रे चार युवतियों और दो महिलाओं के पैरो में जा लगे। 


बैंक शाखा के गार्ड की बन्दूक से गोली चलने की सूचना पर मुगलपुरा थाना प्रभारी अमित कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी कटघर आशुतोष तिवारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजने के साथ ही गार्ड से पूछताछ की जा रही है।
web counter
अभी तक पाठक संख्या