नूरपुर - अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकराई, वृद्धा की मौत दंपत्ति घायल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, जनवरी 13, 2022

नूरपुर - अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकराई, वृद्धा की मौत दंपत्ति घायल

newsindia17

आज गुरुवार की सुबह मुरादाबाद - नूरपुर  मार्ग पर हुई दुर्घटना में कार सवार एक वृद्ध महिला व दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर घायलों को उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया जहाँ वृद्ध महिला की मौत हो गयी। मृतका का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया जबकि गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को जिला अस्पताल रेफर कर किया गया।

  

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गुरुवार की सुबह मूल रूप से पीलीभीत के बीसलपुर निवासी डा0 सवितुर प्रकाश पुत्र पूरनलाल जो वर्तमान में कानपुर में रह रहे है कार द्वारा अपनी माँ सोमवती को मुजफ्फरनगर से दवाई दिलाने जा रहे थे। डा0 सवितुर प्रकाश की पत्नी भी उनके साथ थी। अस्करीपुर के पास पहुँचने पर उनके कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार सवार तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 


घटना को सूचना पर घायलों को उपचार हेतु एम्बुलेंस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  चिकित्सको ने वृद्धा सोमवती को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल डा0 सवितुर प्रकाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने डा0 मिथलेश गंगवार द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। 


visitor counter
अभी तक पाठक संख्या