रामपुर - बिना रसीद दिए तहबाजारी शुल्क की वसूली पर भड़के दुकानदारो ने किया हंगामा, एसडीएम ने दिया जाँच का आश्वासन - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, जनवरी 13, 2022

रामपुर - बिना रसीद दिए तहबाजारी शुल्क की वसूली पर भड़के दुकानदारो ने किया हंगामा, एसडीएम ने दिया जाँच का आश्वासन

newsindia17

आज गुरुवार को रामपुर के मसवासी में बिना रसीद दिए तहबाजारी शुल्क की वसूली किये जाने को लेकर दुकानदार भड़क गए। दुकानदारों ने नगर पंचायत द्वारा बिना रसीद वसूली जा रही तहबाजारी के विरोध में जमकर हंगामा किया। दुकानदारों द्वारा हंगामा किये जाने के बाद नगर पंचायत के कर्मचारी बिना वसूली किए ही मौके से खिसक लिए।


पाठको को बताना उचित होगा कि मसवासी नगर पंचायत के कर्मचारी बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को लगने वाली बाजारों से बिना रसीद दिए ही अवैध रुप से जमकर वसूली कर रहे हैं। दुकानदारों का आरोप है कि उनसे की गई इस वसूली का नगर पंचायत कार्यालय में कोई लेखा-जोखा भी नहीं है। आज गुरुवार को नगर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा दुकानदारों से बीस से तीस रुपए की अवैध वसूली किये जाने पर हंगामा हो गया। सड़क पर बैठकर सब्जी बेचने वालों के साथ ही नगर पंचायत प्रशासन के कर्मचारियों ने किराए पर सब्जी की दुकान चलाने वाले दुकानदारों से भी बिना रसीद दिए अवैध रुप से वसूली करनी शुरु कर दी। दुकानदारों ने रसीद मांगी तब नगर पंचायत कर्मचारियों ने साफ इंकार कर दिया जिसके बाद हंगामा हो गया। 

हंगामे के चलते नगर पंचायत प्रशासन के कर्मचारी बिना वसूली किए ही मौके से खिसक लिए। इस प्रकरण में नगर पंचायत के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी एवं स्वार एसडीएम सचिन राजपूत का कहना है कि बिना रसीद दिए वसूली करना गलत है। उन्होंने मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई किए का आश्वासन दिया है।  

free counter
अभी तक पाठक संख्या