नहटौर - कार्यक्रम आयोजित कर किया भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडलाध्यक्ष शेख आलम का भव्य स्वागत - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, जनवरी 14, 2022

नहटौर - कार्यक्रम आयोजित कर किया भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडलाध्यक्ष शेख आलम का भव्य स्वागत


आज शुक्रवार को नगर डीके फार्म हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडलाध्यक्ष शेख आलम का कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर पदाधिकारीगण व सदस्य उपस्थित रहे। 

पाठको को बताना उचित होगा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मंजूर जैदी ने लगभग 15 दिन पूर्व अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह द्वारा नगर के मौहल्ला ऊँचा निवासी शेख आलम को उनके स्थान पर मंडलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया था। आज नगर के डीके फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओ व सदस्यों ने फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर शेख आलम ने कहा कि भाजपा सरकार ने गत वर्षो में अल्पसंख्यको के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाए संचालित की है तथा उनके हितो को दृष्टिगत रखते हुए कार्य किया है। उन्होंने अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किये जाने पर वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस कार्य व अपेक्षाओं को लेकर उन्हें ये पद दिया गया है वे उसी के अनुरूप कार्य करने का पूर्ण प्रयास करेंगे तथा अल्पसंख्यक वर्ग के साथ ही समाज के सभी वर्गों के हितो को दृष्टिगत रखते हुए कार्य करेंगे। 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल मंत्री काजी उबैद, शाद अहमद शाद,सलमान अहमद, रईस अहमद, कफील अहमद, आफताब टेंट, गुलशेर, ऋषभ जैन, शरद जैन, अर्पित गुप्ता, आसिफ, शारिक, शादवान आदि मौजूद रहे। 
visitor counter
अभी तक पाठक संख्या