आज मकर सक्रांति के अवसर पर नूरपुर थाना अंतर्गत दौलतपुर चौकी पर चौकी प्रभारी ने कंबल व खिचड़ी का वितरण किया।
आज शुक्रवार को मकर सक्रांति के अवसर पर नूरपुर थाना अंतर्गत दौलतपुर पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अभिलाष प्रधान ने निर्धनों को 21 कंबलों का वितरण किया। सर्दी के मौसम में कंबल पाकर लोगो के चेहरे खिल उठे। उन्होंने इस अवसर पर खिचड़ी के प्रसाद का भी वितरण किया। उपनिरीक्षक अभिलाष प्रधान ने बताया कि वे अपनी तैनाती के दौरान विभिन्न स्थानों पर हमेशा धर्मिक कार्यो में बढ़चढ़कर भागीदारी करते रहे है।
इस अवसर पर हेड कांस्टेबल दलीप कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार, राहुल कुमार तथा प्रधान संघ के नूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष सचिन मलिक, ग्राम प्रधान गोहावर वरम सिंह, प्रधान ग्राम रेहटा बिल्लौच अबरार, प्रधान रवि कुमार, प्रधान अशोक कुमार, प्रधान मुस्तकीम आदि मौजूद रहे।
| अभी तक पाठक संख्या |