बनियाठेर पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन वाहन चोर किये गिरफ्तार, अवैध हथियार व चोरी किये गए ट्रैक्टर ट्राली व बाइके बरामद - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, जनवरी 14, 2022

बनियाठेर पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन वाहन चोर किये गिरफ्तार, अवैध हथियार व चोरी किये गए ट्रैक्टर ट्राली व बाइके बरामद

newsindia17

जिला संभल में पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा व एएसपी आलोक कुमार जायसवाल के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ को चलाये जा रहे अभियान के चलते सीओ आलोक कुमार सिद्धू के नेतृत्व में बनियाठेर पुलिस ने कल गुरुवार की रात चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किये गए तीन अभियुक्तों को आज शुक्रवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली व दो मोटरसाइकिल बरामद की है।


आज शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि गत रात्रि थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गाँव जनेटा से नईम व तस्लीम पुत्रगण छुन्नू व नदीम पुत्र बन्ने निवासी गाँव जनेटा को गिरफतार किया है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों की तलाशी के दौरान उनके पास से 312 बोर के दो तमंचे, 315 बोर का एक तमंचा व 5 कारतूस बरामद किये गये है। पुलिस ने पूछताछ के दौरान अभियुक्तों की निशानदेही पर छुन्नू के कोल्हू से एक स्वराज ट्रैक्टर, एक ट्राली व दो बाइक भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि ये सभी वाहन चोरी किये गए थे। चोरी की एक बाइक जिला गौतमबुद्ध नगर की है जबकि दूसरी पर नंबर प्लेट नहीं है। इस बाइक के बारे में जानकारी की जा रही है। 


अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक सुंदरलाल, मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल अरुण कुमार, सिपाही लोकेन्द्र कुमार, जितेंद्र कुमार, दिनेश कुमार आदि शामिल रहे।

visitor counter
अभी तक पाठक संख्या