संभल - चालान काटने पर दारोगा को दी थी सरकार बनने पर देख लेने की धमकी, हुआ गिरफ्तार, भाजपा प्रवक्ता ने किया ट्ववीट.... - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जनवरी 15, 2022

संभल - चालान काटने पर दारोगा को दी थी सरकार बनने पर देख लेने की धमकी, हुआ गिरफ्तार, भाजपा प्रवक्ता ने किया ट्ववीट....

newsindia17

वाहन चेकिंग के दौरान चालान काटे जाने पर एक मुस्लिम युवक इतना बौखला गया कि उसने यातायात सिपाही को धमकी देते हुए कहा कि अभी जितना मर्जी हो चालान काट लेना, सरकार आने दो फिर देख लूंगा। सरकार आई तो तुम सम्भल में नहीं दिखोगे, नहीं आई तो मैं सम्भल छोड़ दूंगा। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। जब भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसे देखकर ट्वीट करते हुए लिखा है कि ऐसे 20 फीसद लोगों के खिलाफ ही 80 फीसद के संग मिलकर लड़ रही है भाजपा। ट्वीट के बाद यह मामला तूल पकड़ गया। अब कोतवाली पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे कोतवाली में पूछताछ जारी है।


पाठको को बताना उचित होगा कि गत 12 जनवरी को सम्भल में यातायात पुलिस चन्दौसी चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहाँ से जा रहे एक बाइक सवार युवक को रोक लिया। युवक का बिना हेलमेट बाइक चलाने पर यातायात दारोगा हरेंद्र सिंह ने चालान कर दिया। युवक सम्भल के मियां सराय निवासी मुहम्मद अशरफ था। चालान कटने के बाद युवक ने सिपाही को धमकाना शुरू कर दिया। कहा कि आपको जितना बढ़ाकर चालान काटना है काट लो। इस पर दारोगा ने कहा कि क्या करोगे खा जाओगे मुझे। तो बाइक सवार ने कहा कि यह वक्त बताएगा जब सरकार आएगी। दरोगा ने कहा कि सरकार आई और मैं यहींं रहा तो क्या होगा, इसके बाद बाइक सवार ने कहा यह तो वक्त बताएगा कि या तो हम सम्भल में नहीं रहेंगे या फिर आप नहीं रहोगे। बाइक सवार ने आगे कहा कि जितना बढ़ाकर काटना हो काट लेना।


यह वीडियो आज शनिवार की सुबह से इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। भाजपाइयों ने इंटरनेट मीडिया पर इसे वायरल करते हुए लिखा कि अभी तो सरकार भी नहीं बनी है तब यह हाल है। मामले की जानकारी सम्भल कोतवाली पुलिस को हुई तो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मोहम्मद अशरफ को गिरफ्तार किया है। इसने चालान कटने के बाद पुलिस के साथ अभ्रदता की थी। इसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या