आज शनिवार की सुबह नांगल भागूवाला नहर मार्ग पर खून से लथपथ एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई, मौके पर पहुँची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली।
आज शनिवार सुबह चंदक हेड नहर की पटरी पर गांव सराय आलम के समीप एक 30 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों द्वारा शव मिलने की सूचना नांगल पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर नांगल थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, हल्का दरोगा देवानन्द सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। नांगल पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के काफी प्रयास किए, लेकिन युवक के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी।
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के अनुसार मृतक के दाएं हाथ पर महिपाल सिंह नाम गुदा हुआ है। पुलिस को शव के पास से प्रसाद की थैली, एक लाइटर व एक माला मिली है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस युवक की मौत की आशंका किसी अज्ञात वाहन से टक्कर लगने के कारण जता रही है। लेकिन संदिग्ध हालत में अज्ञात शव मिलने से हत्या की आशंका से भी इंकार नही किया जा सकता है।
| अभी तक पाठक संख्या |
