चंदौसी - गुलडेहरा रोड पर युवक का शव मिलने पर मचा हड़कंप, नहीं हो सकी शिनाख्त - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जनवरी 16, 2022

चंदौसी - गुलडेहरा रोड पर युवक का शव मिलने पर मचा हड़कंप, नहीं हो सकी शिनाख्त


रविवार की सुबह चंदौसी नगर के गुलडेहरा रोड पर एक युवक का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने प्रारम्भिक जाँच में मृतक को भिखारी मानते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार की सुबह लगभग 9 बजे नगर के सीता आश्रम पुलिस चौकी के सामने गुलडेहरा रोड पर ट्यूबवैल के राहगीरों को एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने पर मौके पर लोगो की भीड़ जुट गयी। शव मिलने की सूचना पर सीता रोड चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगो के अतिरिक्त मोबाइल में फोटो लेकर आसपास भी दिखाया मगर शिनाख्त नहीं ही सकी। प्रथम दृष्टया मृतक युवक मांगने वाला प्रतीत हो रहा था। युवक के पैर में गहरा जख्म था। पुलिस ने इस जख्म के आधार पर सैप्टिक होने को युवक की मौत का कारण मानते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उक्त सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक चंदौसी मुकेश कुमार का कहना है कि प्रारम्भिक जाँच में मृतक युवक भिखारी प्रतीत होता है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक के पैर में गहरा जख्म है ऐसा लगता है कि शायद इसी जख्म से सैप्टिक फैलने से मौत हुई है, फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

hit counter
अभी तक पाठक संख्या