संभल जिले की चंदौसी विधान सभा सीट से राज्यमंत्री गुलाब देवी को भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओ ने विरोध करना शुरू कर दिया है। गुलाब देवी को टिकिट दिए जाने के विरोध में कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने त्यागपत्र दे दिया है। इसी विरोध को प्रकट करने के लिए आज सोमवार की शाम भाजयुमो जिलामंत्री पवन मुखिया मयूर विहार कालोनी में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया और विरोध प्रदर्शन किया। बाद में किसी तरह सीएफओ द्वारा समझा बुझाकर उसे नीचे उतारा गया। इस दौरान मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गयी।
पाठको को बताना उचित होगा कि दो दिन पूर्व भाजपा हाईकमान ने चंदौसी विधान सभा क्षेत्र से वर्तमान में राजयमंत्री पद पर आसीन गुलाब देवी को प्रत्याशी घोषित किया था। इसके बाद से भाजपा कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी विभिन्न आरोप लगाते हुए उनका विरोध कर रहे थे। अभी तक 4 मंडल अध्यक्ष व दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता भी इसी के चलते त्यागपत्र दे चुके है। आज इसी विरोध को प्रकट करने हेतु शाम लगभग 5:30 बजे भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री नगर की मयूर विहार कॉलोनी में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। इसके बाद वहाँ लोगो की भीड़ जुट गयी। इस दौरान पवन मुखिया ने एक मांग पत्र टंकी से नीचे फेंका। जिसमे गुलाब देवी को भाजपा प्रत्याशी घोषित किये जाने पर दुखी होने के बारे में लिखा गया था।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी संभल गेट के प्रभारी सईद खां पुलिस बल के के साथ मौके पर पहुँचे। पवन मुखिया को नीचे उतारने का प्रयास किया गया मगर सफलता नहीं मिली। मौके पर दमकल को भी बुलाया गया। बाद में सीएफओ प्रताप सिंह दो दमकल कर्मियों के साथ टंकी पर चढ़े। शाम लगभग 6:45 पर पवन मुखिया को किसी प्रकार समझा बुझाकर नीचे उतारा जा सका।
| अभी तक पाठक संख्या |
