बिजनौर - पुलिस व तहसील अधिकारियो ने की गैंगस्टर में निरुद्ध बदमाश की गाड़ी कुर्क - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जनवरी 17, 2022

बिजनौर - पुलिस व तहसील अधिकारियो ने की गैंगस्टर में निरुद्ध बदमाश की गाड़ी कुर्क


आज सोमवार को पुलिस ने गैंगस्टर में निरुद्ध बदमाश की गाड़ी कुर्क की है। यह गाड़ी बदमाश द्वारा अवैध रूप से धन एकत्र कर खरीदी गई थी। कुर्क की गयी गाड़ी की कीमत लगभग 5 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपित शातिर किस्म का बदमाश है और शेरकोट थाने में इसके खिलाफ गैंगस्टर, आ‌र्म्स एक्ट समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं।

गैंगस्टर में निरुद्ध बदमाश मूल रूप से मुरादाबाद के गांव ढकिया, डिलारी का निवासी साजिद पुत्र अब्दुल गफ्फार  है। पुलिस के मुताबिक साजिद समय समय पर लूट, चोरी आदि की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। साजिद पशुओं की चोरी कर दूसरे जनपदों में बेच देता है। शेरकोट थाने में साजिद के खिलाफ गैंगस्टर, आ‌र्म्स एक्ट समेत तीन मुकदमे दर्ज है। आज सोमवार को पुलिस व तहसील अधिकारियों ने आरोपित की महिद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ी कुर्क कर ली। कार्रवाई के दौरान रेहड़ थानाध्यक्ष रविद्र सिंह और तहसीलदार कमलेश कुमार मौजूद रहे।


रेहड़ थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने बताया कि बदमाश की आय का कोई साधन नहीं है। यह संपत्ति उसके द्वारा आपराधिक कृत्य कर अवैध रूप से अर्जित की गई थी। इसकी कीमत करीब पांच लाख 20 हजार रुपये है। कार्रवाई करने वाली टीम में सिपाही दिनेश कुमार, गौरव कुमार, भूपेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।

web counter
अभी तक पाठक संख्या