नूरपुर - आचार संहिता उल्लंघन व गलत भाषा का प्रयोग करने के मामले में भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, जनवरी 19, 2022

नूरपुर - आचार संहिता उल्लंघन व गलत भाषा का प्रयोग करने के मामले में भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

newsindia17

आज बुधवार को जिला बिजनौर में आचार संहिता उल्लंघन का दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया है। पहला मुकदमा बसपा प्रत्याशी रुचि वीरा समेत 10 नामजद व 100 अज्ञात लोगो के खिलाफ बिना अनुमति सभा करने व कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का जनपद के मंडावर थाने में दर्ज हुआ था। आज दूसरा मुकदमा जनपद की नूरपुर विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह सहित कुछ अज्ञात लोगो के खिलाफ थाना नूरपुर में दर्ज किया गया है।  


आज बुधवार को जनपद की नूरपुर विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह व उनके कुछ समर्थको के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन व मतदाताओं को प्रलोभन देते हुए मिठाई बाँटने और गलत भाषा का प्रयोग करने पर दर्ज किया गया है। बताया गया कि भाजपा प्रत्याशी ने दो दिन पूर्व एक जनसभा का आयोजन किया था। इस जनसभा की वीडियो में सीपी सिंह भाजपा के पक्ष  में मतदान की अपील करने से पूर्व मिठाई बांटते हुए देखे गए थे। वीडियो में सीपी सिंह अपने सम्बोधन में कहते सुने गए है कि पहले आप बटन दबाकर मुझे जिताओ बाद में आपके किसी भी काम के लिए अधिकारियो के बटन दबाने, किसी अधिकारी के कान टाइट करने का काम मैं करूँगा। जनसभा की इस वीडियो के आधार पर आज बुधवार को थाना नूरपुर में भाजपा प्रत्याशी व कुछ अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  


प्रभारी निरीक्षक नूरपुर रविंद्र कुमार वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह व अज्ञात लोगो के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। 


web counter
अभी तक पाठक संख्या