
लखनऊ: बाटला हाउस एनकाउंटर पर आला हजरत बरेली शरीफ के मौलाना तौकीर रजा खान ने बयान दिया है, जिस पर विवाद बढ़ना तय है. मौलाना ने बटला हाउस मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए कहा कि मुठभेड़ में आतंकवादी नहीं मारे गए और इंस्पेक्टर महेश चंद्र शर्मा को पुलिसकर्मियों ने मार गिराया.
तौकीर ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उनसे वादा किया था कि 2009 में सरकार बनते ही सबसे पहले मुठभेड़ की जांच कराई जाएगी, लेकिन पार्टी ने ऐसा नहीं किया. मौलाना तौकीर रजा ने मांग की कि मुठभेड़ में मारे गए युवाओं को शहीद का दर्जा दिया जाए और कहा कि कांग्रेस को पुलिस के मनोबल की चिंता है न कि मुसलमानों के मनोबल की।