चाँदपुर - पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की योजना बनाते तीन अभियुक्तों को गिरफतार कर जेल भेजा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, जनवरी 26, 2022

चाँदपुर - पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की योजना बनाते तीन अभियुक्तों को गिरफतार कर जेल भेजा

newsindia17

चाँदपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर चोरी की योजना बनाते गिरफ्तार किये गए तीन अभियुक्तों को आज जेल भेज दिया है। तीनो अभियुक्तों को कल मुखबिर की सूचना पर नहटौर रोड फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया था तथा इनके पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए थे। 


कल मंगलवार की शाम चाँदपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर चोरी की योजना बनाते अमरदीप पुत्र मदनपाल, निवासी मांगलौर थाना सलेमपुर, जनपद बुलंदशहर, महेश पुत्र हरी सिंह निवासी ग्राम सूरजपुर टिकरी, थाना, औरंगाबाद, थाना बुलंदशहर व अवनीश कुमार पुत्र राजवीर सिंह, निवासी ग्राम अजुपुरा, थाना शिवाला कलां, जनपद बिजनौर को नेहटौर फाटक के पास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों के पास से 2 तमंचे 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस व शिवाला कलां क्षेत्र के मंदिर से चुराया गया एक बैटरा बरामद किया गया है। 


प्रभारी निरीक्षक चाँदपुर मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों पर जनपद बिजनौर चाँदपुर व शिवाला कलां थानों में विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किये गए तीनो अभियुक्तों का सुसंगत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चांदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल नेत्रपाल राठी, सचिन कुमार, अमित कुमार शामिल रहे। 


web counter
अभी तक पाठक संख्या