उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और सभी राजनैतिक दल अपने अपने स्तर से प्रचार में लगे है। सत्तारूढ़ भाजपा जहाँ अपनी गत वर्षो की उपलब्धियों को लेकर मतदाताओं के बीच जा रही है वही विपक्षी दल तमाम वादों के साथ जीत की ताल ठोक रहे है।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य व वर्तमान जिला उपाध्यक्ष भारतीय गौ रक्षा वाहिनी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शादाब अहमद शाद अंसारी ने भी डोर टू डोर प्रचार अभियान चलाया हुआ है। शादाब अहमद शाद ने अपने क्षेत्र के बूथ संख्या 216 कन्या इंटर कॉलेज के अंतर्गत आने वाले नया बाज़ार, सराय रजब अली मे डोर टू डोर जनसम्पर्क कर भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे बताया और मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार को वोट देने की अपील की। भाजपा नेता शादाब अहमद शाद अंसारी अपने बूथ कन्या पाठशाला के अंतर्गत आने वाले नया बाज़ार, मोहल्ला सराय रजब अली मे घर घर गए और योगी सरकार की चार वर्षो की उपलब्धि ओर जनहित में संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
भाजपा नेता शादाब अहमद शाद शाद ने कहा जो वर्षो मे न हो सका योगी सरकार ने गत पांच वर्षो मे कर दिखाया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश हर क्षेत्र मे लगातार उन्नति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व मे प्रदेश एवं देश ने पूरी दुनिया मे अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार को रिकार्ड मतों से विजयी बनाये साथ ही उन्होंने जनपद बिजनौर वासियों से अपील करते हुए कहा कि जनहित मे प्रदेश व देशहित मे जनपद की सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाये।
| अभी तक पाठक संख्या |
