मृतक जियान की फाइल फोटो |
आज रविवार को बिजनौर में एक 7 वर्षीय बच्चा खेल के दौरान छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजनौर नगर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह रोड के रहने वाले निसार का इकलौता 7 वर्षीय पुत्र जियान घर की छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। बच्चे आँखों पर पट्टी बांधकर खेल रहे थे। जियान की आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी। खेल खेल में जियान छत के किनारे तक जा पहुँचा और नीचे गिर गया। अचानक आवाज होने पर परिवार वालों ने बाहर निकल कर देखा उनके होश उड़ गए। परिजनों ने देखा कि जियान लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था।
परिजनों ने गंभीर रूप से घायल जियान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ कुछ घंटो बाद उसकी मौत हो गयी। बताया गया कि मासूम जियान कक्षा 2 का छात्र था। बच्चे की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अभी तक पाठक संख्या |