धामपुर - बसपा प्रत्याशी मूलचंद चौहान समेत 7 नामजद व 150 से अधिकअज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जनवरी 30, 2022

धामपुर - बसपा प्रत्याशी मूलचंद चौहान समेत 7 नामजद व 150 से अधिकअज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज


उत्तर प्रदेश सहित देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और सभी राजनैतिक दल विभिन्न माध्यमों से प्रचार कर मतदाताओं को अपने पक्ष  में लगे है और जाने अनजाने में आदर्श चुनाव आचार संहिता व कोविड को लेकर जारी किये गए दिशा निर्देशों की अवहेलना कर रहे है। अभी तक विभिन्न राजनैतिक दलों के कई प्रत्याशियो पर आचार संहिता उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हो चुके है।  

उक्त  सूची में आज धामपुर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी मूलचंद चौहान का नाम भी शामिल हो गया है। धामपुर विधान सभा प्रभारी मजिस्ट्रेट द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली धामपुर में मूलचंद चौहान सहित 7 नामजद व 150 से 160 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। प्रभारी मजिस्ट्रेट विधान सभा धामपुर धर्मेंद्र कुमार द्वारा दी गयी तहरीर में कहा गया है कि आज दिनांक 30 जनवरी दिन रविवार को मै अपने हमराह पुलिस कर्मी उपनिरीक्षक सरवेज खां, कांस्टेबल भजनलाल, कांस्टेबल भूपेंद्र व वीडियोग्राफर सुनील कुमार के साथ गाड़ी में सवार होकर संदिग्ध वाहनों व व्यक्ति की जांच हेतु आरएसएम चौराहे से स्योहारा रोड पर शुगर मिल की ओर जा रहा था। दोपहर लगभग 1:30 बजे प्रभारी मजिस्ट्रेट जब शीला टाकीज चौराहे पर पहुंचे तो देखा कि स्योहारा चुंगी की ओर से 150 से 160 लोगो की भीड़ हाथो में बहुजन समाज पार्टी के झंडे लेकर आ रही है। पास जाकर देखने पर पता लगा कि इस भीड़ में मूलचंद चौहान (पूर्व मंत्री व वर्तमान बसपा प्रत्याशी), नवीन चौहान, निवासी कलियापुर, आशू सरदार, निवासी धामपुर, तरुण, निवासी डा० सुरेश चौधरी के पास. टीचर कॉलोनी, धामपुर, मुदित गुप्ता, निवासी निकट भूतो वाली कोठी, मोहल्ला गुजरातियान, धामपुर, नासिर निवासी मोहल्ला दर्जियान, धामपुर, रूपचंद उर्फ़ रप्पू , निवासी निवासी ग्राम जित्तनपुर, धामपुर व 150 से 160 अज्ञात व्यक्ति एकत्रित होकर बिना अनुमति रैली निकाल रहे है। तहरीर में कहा गया है कि इन लोगो ने मास्क नहीं लगाए थे तथा कोविड संक्रमण  जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन भी कर रहे थे और एक दूसरे से कह रहे थे की कोरोना क्या होता है। तहरीर में कहा गया है कि समझाने पर भी ये लोग नहीं माने। 


उक्त सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह  ने बताया कि प्रभारी मजिस्ट्रेट के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर बसपा प्रत्याशी मूलचंद चौहान समेत 7 नामजद व 150 से 160 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 143, 188, 269 व 271 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या