चंदौसी -आर्यसमाज के तत्वाधान में आयोजित 11 कुंडीय यज्ञ में आहुतियाँ देकर की कोरोना की समाप्ति हेतु प्रार्थना - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जनवरी 30, 2022

चंदौसी -आर्यसमाज के तत्वाधान में आयोजित 11 कुंडीय यज्ञ में आहुतियाँ देकर की कोरोना की समाप्ति हेतु प्रार्थना


कोरोना वर्ष 2019 में चीन से शुरू हुई महामारी जिसने समय के साथ जिसने पूरे विश्व को चपेट में ले लिया।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस महामारी की चपेट में आकर अब तक विश्व में करोड़ो लोगो की जान जा चुकी है। वर्तमान में इसकी तीसरी लहर ओमीक्रॉन के रूप में फिर से जनसमुदाय के सामने आ खड़ी हुई है। इस संक्रामक रोग के नियंत्रण हेतु जहाँ भारत सरकार टीकाकरण कराने के लिए लगातार लोगो को जागरूक करने में जुटी है व तमाम दिशा निर्देश जारी किये गए है वही दूसरी ओर महामारी से बचाव व समाप्ति के लिए तमाम तरह के अनुष्ठान किये जा रहे है।

इसी क्रम में आज जिला संभल के चंदौसी नगर स्थित आर्य समाज में महिलाओ ने त्रिदिवसीय 11 कुंडीय यज्ञ आयोजित कर आहुतियाँ दी। त्रिदिवसीय 11 कुंडीय यज्ञ के प्रथम दिन हवन में आर्य समाज की महिलाओ ने यज्ञ में बढ़चढ़ कर भागीदारी की व विश्वव्यापी महामारी कोरोना की समाप्ति की प्रार्थना करते हुए आहुतियाँ दी। इस अवसर पर आर्यसमाज से जुड़े वक्ताओं ने कहा कि महर्षि दयानन्द जी के अनुसार यज्ञ करने पर मानसिक व आत्मिक शुद्धिकरण के साथ ही पर्यावरण भी शुद्ध होता है और संक्रामक रोगो आदि नाश होता है।

11 कुंडीय यज्ञ आयोजन के दौरान आर्यसमाज की प्रधान अनीता आर्य, उप प्रधान मृदुला आर्य, आरती आर्य, वीरबाला आर्य, नीरज आर्य, आभा आर्य आदि बड़ी संख्या में महिलाओ की उपस्थिति रही।

web counter
अभी तक पाठक संख्या