मुरादाबाद - कुंदरकी से बसपा प्रत्याशी हाजी रिजवान सहित 1 दर्जन नामजद व 60 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जनवरी 31, 2022

मुरादाबाद - कुंदरकी से बसपा प्रत्याशी हाजी रिजवान सहित 1 दर्जन नामजद व 60 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज


मुरादाबाद की कुंदरकी विधान सभा क्षेत्र से वर्तमान में समाजवादी पार्टी के विधायक और आगामी विधान सभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी हाजी रिजवान पर भीड़ जुटाकर सभा करने और कोरोना दिशानिर्देशों के उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। हाजी रिजवान द्वारा रविवार की देर रात की गयी इस सभा के फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गए है। इन फोटो में हाजी रिजवान नोटों की माला पहने सभा को सम्बोधित करते नजर आ रहे है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना अनुमति सभा करने पर बसपा प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य राबुल पाशा सहित 1 दर्जन नामजद व 60 अन्य के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात सोशल मीडिया पर सभा में बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ जुटी होने का वीडियो वायरल हुआ था। इसी दौरान ग्रोथ सेंटर चौकी प्रभारी सतेंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें पाकबड़ा क्षेत्र के गाँव करनपुर निवासी बसपा से जिला पंचायत सदस्य राबुल पाशा के आवास पर भारी भीड़ जुटी दिखाई दी। वहाँ पहुँचने पर पता लगा कि कुंदरकी विधान सभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी हाजी रिजवान की सभा चल रही है। इस सभा के लिए कोई अनुमति नहीं ली गयी थी।

मौके पर पहुँची पुलिस ने वीडियोग्राफी कराई। वीडियो में हाजी रिजवान को नोटों की माला पहने सभा को सम्बोधित करते देखा जा सकता है। इस मामले में पुलिस ने कुंदरकी से बसपा प्रत्याशी हाजी रिजवान, जिला पंचायत सदस्य राबुल पाशा सहित कल्लू, फिरोज, नफीस मलिक, अकबर अली, आकिल, भगवान दास, जगत सिंह, शाहिद, अकरम व कल्लू सहित 60 अज्ञात लोगो के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी कुंदरकी रंजन शर्मा ने बताया कि ये सभा बिना अनुमति आयोजित की गयी थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर जाँच की जा रही है।

web counter
अभी तक पाठक संख्या