जिला पीलीभीत के जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आयी है। यहाँ आज रविवार की सुबह 20 वर्षीय नर्सिंग छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की शिनाख्त दयन्ती देवी उर्फ़ रानी गंगवार पुत्री ओमपाल के रूप मे हुई है। रानी बरेली के एक कॉलेज से नर्सिंग से पढाई कर रही थी। इस हादसे के बाद मृतका के परिवार मे कोहराम मचा हुआ है।
प्रत्यशदर्शियो के अनुसार आज रविवार की सुबह लगभग साढ़े 8 बजे छात्रा रेलवे लाइन पर पहुंची और बरेली की ओर से आ रही ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। हादसा इतना भयंकर था कि छात्रा को संभलने तक का भी मौका नहीं मिला और मौके पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि घटनास्थल शाही रेलवे स्टेशन से लगभग 900 मीटर आगे बरेली बॉर्डर के पास स्थित है।
उक्त हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ सदर नताशा गोयल और प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद जय शंकर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ मे मृतका के पिता ओमपाल और अन्य परिजनों ने अलग ही बयान दिए है। परिजनो का कहना है कि मृतका रानी गंगवार गांव के ही एक व्यक्ति के घर पर रुकी हुई थी। परिजनों के मुताबिक, वहाँ किसी बात को लेकर कुछ विवाद या कहासुनी हुई थी। इस विवाद के ठीक बाद रानी ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस इस मामले में प्रेम-प्रसंग, मानसिक प्रताड़ना और आपसी रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से जांच कर रही है।
एक होनहार नर्सिंग छात्रा की इस तरह अचानक मौत से पूरे शाही गाँव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि रानी पढ़ाई में काफी अच्छी थी और भविष्य में नर्स बनकर सेवा करना चाहती थी। फिलहाल पुलिस उस शख्स और उसके परिवार से पूछताछ की तैयारी कर रही है, जिसके घर पर घटना से ठीक पहले विवाद होने की बात सामने आई है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

